आवारा पशु ने राहगीर बुजुर्ग पर किया हमला, CCTV में कैद हुई घटना

--Advertisement--

Image

सड़क पर घूम रहे दो आवारा बैलों में से एक बैल ने बुजुर्ग व्यक्ति पर अचानक कर दिया हमला।

बिलासपुर, 23 जनवरी – सुभाष चंदेल

जिला में आवारा पशुओं का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां बेसहारा पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते है वहीं खुद भी दुर्घटना का शिकार हो जाते है।

ऐसा ही एक मामला जिला के जबली चौक से सामने आया है। जहां सड़क पर घूम रहे दो आवारा बैलों में से एक बैल ने बुजुर्ग व्यक्ति पर अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया।

वहीं बैल के इस हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सड़क से गुजर रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर आवारा बैल ने अचानक से हमला कर दिया। जिसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने आवारा बैलों को वहां से भगाया।

वहीं सीसीटीवी वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि अगर व्यक्ति आवारा बैलों को नहीं भगाता तो बुजुर्ग के साथ कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

वहीं आवारा बैल के हमले से घायल बुजुर्ग की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। बता दें कि जिला में लंबे अरसे से आवारा पशुओं की समस्या देखने को मिली है, जहां कई बार यह आवारा बैल सड़क पर चलने वाले आम लोगों पर हमला कर देते है।

ऐसे में प्रदेश सरकार को आवारा पशुओं की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि सड़कों पर पेश आ रही इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...