एनएसआईसी द्वारा एनटीपीसी के सहयोग से हरनोड़ा में 6 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मंडी द्वारा एनटीपीसी कोलडैम के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण एंव आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के उदेश्य से परियोजना प्रभावित गाँव हरनोड़ा में महिलाओं के लिए 6 माह का निःशुल्क “ड्रैस मेकिंग” कोर्स शुरू किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कोलडैम परियोजना प्रमुख कुलविंदर सिंह द्वारा एनएसआईसी मण्डी प्रमुख लोकेश भाटिया एंव एनटीपीसी सहायक प्रबंधक पुरन सिंह की उपस्थिति में हुआ।

कुलविंदर सिंह ने बताया कि एनटीपीसी सामुदायिक विकास कार्यों के अंतर्गत हरनोड़ा गाँव की महिलाओं को आतनिर्भर बनाने व उनकी आजीविका बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण एनएसआईसी के माध्यम से प्रदान कर रहा है। उन्होंने गाँव की महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

एनएसआईसी प्रबंधक लोकेश भाटिया ने बताया की इस कोर्स में हरनोड़ा गाँव की 25 महिलाओं को एनटीपीसी के सौजन्य से विभिन्न प्रकार के बच्चों व महिलाओं के वस्त्र बनाने का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि आने वाले समय में महिलायें स्वरोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने बताया की प्रशिक्षण के दौरान सभी महिलाओं को प्रशिक्षण सामग्री एंव टेलरिंग किटें भी नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी।

एनटीपीसी, एनएसआईसी के सहयोग से महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करेगा और उन्हें योजनाओं से जोड़ने में मदद करेगा।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षा संगिनी संघ हरमिंदर कौर, आभा टंडन, एनएसआईसी संकाय योगेश्वरी, सोमनाथ गुलेरिया, डॉ विकेश, डॉ अमित, सुषमा शर्मा, दया कुमारी एंव अन्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...