26 जनवरी को जोगिंद्रनगर से शुरू होगा कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस अब देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी। इसी कड़ी में तय शैड्यूल के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह आगामी 26 जनवरी को मंडी जिला के जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से इस अभियान की शुरूआत करेंगी।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी संजय दत्त के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जो संदेश राहुल गांधी दे रहे हैं, उसे कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचाएगी। देखा जाए तो कांग्रेस का यह अभियान वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

अभियान से संगठन को मजबूती देगी कांग्रेस

इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस गांव-गांव तक पहुंचेगी और संगठन को मजबूती देने का प्रयास करेगी। 2 माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत कांग्रेस नेता बूथ स्तर पर पहुंच कर मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे।

देखा जाए तो इस अभियान को लेकर कांग्रेस हाईकमान पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर चुका है। ऐसे में देखना होगा कि  भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस का यह अभियान कितना सफल रहता है।

प्रियंका वाड्रा करेंगी शिरकत

सूचना के अनुसार अभियान के अंत में प्रदेश की राजधानी शिमला में एक यात्रा निकाली जाएगी। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिरकत करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस अभियान में प्रियंका वाड्रा की अहम भूमिका रहेगी और सभी राज्यों की राजधानी में निकाली जाने वाली यात्रा में वह नजर आएंगी।

घर-घर बांटा जाएगा राहुल गांधी का लिखित पत्र

कांग्रेस 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलने वाले अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचने का प्रयास करेगी। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा लिखित एक पत्र और मोदी सरकार की विफलताओं पर तैयार की गई एक चार्जशीट को भी वितरित किया जाएगा। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरी रणनीति तैयार कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...