कहासुनी का खौफनाक अंजाम, कांगड़ा में देर रात मर्डर, मां-बाप के साथ दोनों बेटों को पुलिस ने दबोचा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

दो परिवारों में बहसबाजी कत्ल तक पहुंच गई. विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है.

शनिवार देर रात को यह वारदात पेश आई है. पुलिस ने चार लोगों को डिटेन किया है. कांगड़ा सदर के नटेहड़ गांव की यह वारदात है. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर हत्या का मामला दर्ज कर 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है.

दरअसल, कांगड़ा सदर के नटेहड़ गांव में दो परिवारों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. मामला इतना ज़्यादा आगे बढ़ गया कि गांव के इन पारिवारिक सदस्यों में बात गाली गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई.

जब ये बहसबाजी चल रही थी तो पीड़ित पक्ष का युवा मुखिया रिप्पन घर आया. उसे परिवारिक सदस्यों से इस बाबत जानकारी मिली तो वो सीधा मोहल्ले के उस परिवार के पास जा पहुंचा और गाली गलौज की वजह पूछी.

इस पर आरोपी पक्ष इतना भड़क गया कि उन्होंने रिप्पन पर जानलेवा हमला कर दिया. रिप्पन को इतनी गहरी चोटें आईं कि वो उन्हें सहन नहीं कर पाया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा.

इस दौरान गांव के बाकी लोग भी मौके पर पहुंच गए. रिप्पन को घायल अवस्था में देख टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए, मगर इससे पहले कि रिप्पन टांडा पहुंचता उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

माता पिता और दोनों बेटे हिरासत में लिए

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई. ख़ुद डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. आरोपियों में से एक महिला और तीन पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की बात कही है.

डीएसपी धीमान ने कहा कि फिलहाल हत्या का मामला दर्ज किया गया है और हिरासत में लिये गये लोगों में से कोई भी अहम सुराग मिला तो उन्हें गिरफ़्तार कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा.आरोपियों  माता पिता के अलावा दोनों बेटे हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...