अनियंत्रित जिप्सी ने कुचला राहगीर, उपचार के दौरान मौत

--Advertisement--

Image

गाड़ी में सवार 6 लोगों को भी आई गंभीर चोटें 

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में रविवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां तेज रफ्तार जिप्सी ने राहगीर को कुचल दिया व उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार देर रात पेश आया। चंडीगढ़ नंबर (CH01CF 9736) की गाड़ी कुफरी से शिमला की ओर आ रही थी।

इसी दौरान उपनगर संजौली चलौंठी बाइपास वर्कशॉप के पास वह अचानक अनियंत्रित होकर पहले गाड़ी पैराफिट से टकराई। उसके बाद सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया।

स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गाड़ी में सवार 6 लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए IGMC में भर्ती किया गया है।

वहीं, मृतक की पहचान पवन के तौर पर हुई है, जो पेशे से मैकेनिक था। वह अपनी दुकान बंद करके सड़क पार खड़ी स्कूटी के पास जा रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...