छोटी काशी में शिव मंदिरों में स्थित शिवलिंगों पर चढ़ा घृत मंडल

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

छोटी काशी मंडी में तारा रात्रि की मध्य रात्रि को बाबा भूतनाथ के घृतमंडल श्रृंगार की रस्मों के साथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है।

अगले एक माह तक हर रोज बाबा भूतनाथ का अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाएगा। हर दिन श्रद्धालुओं को बाबा भूतनाथ के अलग-अलग रूपों में दर्शन दे रहे हैं।

बाबा भूतनाथ मठ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि छोटी काशी मंडी में रियासत काल से चली आ रही बाबा भूतनाथ के श्रृंगार की परंपरा आज भी निभाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि बाबा भूतनाथ का श्रृंगार हटकेश्वर महादेव, इटहिया महादेव, नीलकंठ, हरिद्वार रूप, सोमनाथ, महाकाल आदि के रूप में किया जाएगा। जिसमें कई क्विंटल शुद्ध देसी गौ माता और स्पेशल बना माखन इस्तेमाल किया जाता है।

इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में भक्तों को बांटा जाता है। वहीं बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता शिव मंदिरों में लगा है।

वहीं छोटी काशी मंडी के प्राचीन अन्य शिव मंदिरों में भी तारा रात्रि से घृत मंडल चढ़ा दिया गया है, जोकि आने वाले महाशिवरात्रि के दौरान निकाला जाएगा।

इसके बाद ही बाबा के वास्तविक विराजमान रूप के सभी को दर्शन करने का मौका मिलेगा और फिर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक भी कर पाएंगे।

बता दे कि छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 फरवरी से शुरू होगा जो 7 दिनों तक चलेगा। मंडी जनपद होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 200 के करीब पंजीकृत देवी देवता यहां पहुंचते हैं जो की शिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाते हैं। शिवरात्रि महोत्सव के दौरान देवी देवताओं के आगमन से पूरा मंडी शहर देवमई हो जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...