87 साल के बालक ने 4.18 मीटर दूर फैंका शाॅटपुट, ये है स्वस्थ रहने के राज

--Advertisement--

Image

87 साल के बालक सिंह ने फिटनेस का दिया एक गजब संदेश।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में 87 साल के बालक सिंह ने फिटनेस का एक गजब संदेश दिया है। दरअसल, राज्य स्तरीय मास्टर्स खेलों के कारण बालक सिंह की फिटनेस सामने आई है।

जामनीवाला के रहने वाले 87 साल के खिलाड़ी बालक सिंह ने करीब पौने 4 किलो (8 पाउंड) के शाॅटपुट को 4.18 मीटर दूर फैंक कर कमाल कर दिखाया।

वयोवृद्ध बालक सिंह को पहला स्थान भी हासिल हुआ है। हर कोई ये जानने को उत्सुक हो उठा कि 87 साल का बालक इस कद्र कैसे फिट हो सकता है। तकरीबन 42 साल तक शिक्षा विभाग में सेवाएं देने वाले बालक सिंह ने फिटनेस के राज से भी पर्दा उठाया।

बालक सिंह ने बताया कि वो हर रोज शाम 8 बजे सो जाते हैं। सुबह 1ः00 बजे उठकर स्नान कर लेते हैं। 8 बजे तक पूजा-पाठ व गुरुद्वारे की सेवा के बाद खेतों में चले जाते हैं। एक सवाल के जवाब में बालक सिंह का ये भी कहना था कि सामान्य खाना ही खाते हैं। सात्विक भोजन ही शुरू से लेते हैं।

समूचा दिन खेतों में ही काम करते हैं। खेलकूद में पहले से ही रूचि रही है। बुजुर्ग ने युवा अवस्था से अधेड़ उम्र तक कबड्डी, हाॅकी, फुटबाॅल व एथलेटिक्स में कई मैडल जीते हैं।

1951 में पहली बार सरकारी स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इसमें एक हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि अधिक से अधिक खेल मैदान में समय बिताएं, ताकि लंबे समय तक शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

गौरतलब है कि बुजुर्ग बालक सिंह 1995 में शिक्षा विभाग में बीपीओ के पद से सेवानिवृत हुए थे। कुल मिलाकर बुुजुर्ग की फिटनेस में खास संदेश छिपे हुए हैं।

पहला ये कि समय  पर भोजन ग्रहण करें, रात को समय पर सोने के बाद सुबह जल्दी उठें। हल्की-फुल्की कसरत के साथ-साथ पूजा-पाठ में खुद को केंद्रित करें। खेतों में दिनभर कार्य करने से आम के आम गुठलियों के दाम मिलते हैं।

फिटनेस भी होती है तो खेतों की फसल आमदनी का जरिया भी बनती है। एमबीएम न्यूज नेटवर्क बुुजुर्ग बालक सिंह के स्वस्थ व दीर्घायु की कामना करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...