नूरपुर वन मंडल के विवेक शर्मा बने अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए संदीप सिंह सनवाल

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत 

नूरपुर वन मंडल के वन परिक्षेत्र नुरपुर के प्रांगण में वृत्त अध्यक्ष संदीप गुलेरिया की अध्यक्षता में एक बैठक का अयोजन किया गया ।

बैठक में नूरपुर मंडल की पुरानी कार्यकारिणी को वन वृत्त अध्य्क्ष संदीप गुलेरिया की उपस्थिति में भंग किया गया तथा नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में नूरपुर वन मंडल के अध्यक्ष के पद पर विवेक शर्मा का चुनाव किया गया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संदीप सिंह सनवाल तथा महासचिव के पद पर आशा चौहान का चुनाव किया गया।

इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के पद पर नीरज पठानिया, तथा साहिल शर्मा कोषाध्यक्ष व अभिषेक कुमार को सह सचिव के पद पर तथा लक्ष्य कटोच व कृतिका को कार्यकारिणी सदस्य के रुप में मनोनीत किया।

वृत्त अध्य्क्ष तथा अन्य सभी वरिष्ठ सद्स्यों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को हार पहनाकर सम्मानित किया।। बैठक में निर्णय लिया गया की नई कार्यकारिणी शीघ्र ही वन मंडल अधिकारी नूरपुर के साथ कर्मचारी साथियों की समस्याओं के हल हेतु मिलेगी।

ये रहे उपस्थित 

बैठक में इसके अतिरिक्त वृत्त उपाध्यक्ष विशाल राणा, उपवन रजिक राजेश कुमार, लाल सिंह , सुरेंद्र शर्मा ,देवराज तथा अन्य सदस्य अमित कुमार, बुधिया, पनम सिंह , दिनेश कुमार, सतीश कुमार, नवदीप सिंह, जोगिंद्र शर्मा, संजीव कुमार आदि सदस्यों ने भाग लिया।। यह जानकारी वृत्त मीडिया प्रभारी दिनेश्वर मनकोटिया ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...