कांगड़ा न्यूज़: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, बेटी के बयान पर पति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नगरोटा – सूरियां

पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां की बासा पंचायत के गांव गुहण की एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

मृतका की पहचान पिंकी देवी पत्नी रविंद्र कुमार निवासी बासा के रूप में हुई है। वहीं मृतका की बेटी के बयान के आधार पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतका की बेटी श्रुति ने कहा है कि वह अपने नाना के घर गई हुई थी। इस दौरान उनके पिता ने फोन पर सूचना दी कि उसकी माता की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई है।

इसके बाद घर पहुंची बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका पिता उसकी मां पिंकी देवी को उनके सामने ही शराब पीकर मारता था। उसकी मां पिंकी देवी ने इसकी शिकायत कई बार पंचायत में भी की थी।

पति की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से वह इससे काफी दुखी और परेशान रहती थी।

श्रुति ने पुलिस को बताया कि वह 10 जनवरी को अपने नाना के घर राजा का तालाब चली गई और 11 जनवरी को उसकी छोटी बहन शवी और भाई आशीष भी नाना के घर आ गए।

उनके घर गुहण में उसकी मां, पिता और दादी ही थी। 13 जनवरी शुक्रवार को जब वह अपने नाना के घर पर मौजूद थी, तभी शाम को लगभग 6.30 बजे उसके पिता रविंद्र कुमार ने अपने मोबाइल से फोन कर बताया कि उसकी मां के सिर में चोट लगने से वह मर गई है।

शिकायत मिलते ही ज्वाली और नगरोटा सूरियां पुलिस एसएचओ सुरिंदर कुमार के नेतृत्व में मृतका के घर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति रविंद्र कुमार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नूरपुर के एएसपी मदन कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...