सीएम सुक्खू बोले- वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में रहने वालों को मिलेगा 10 हजार रुपये का वस्त्र अनुदान

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मकर संक्रांति के पर्व पर जिला शिमला के बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में रह रहे आवासियों, निराश्रित महिलाओं व मूकबधिर बच्चों के लिए 10 हजार रुपये प्रति आवासी प्रति वर्ष वस्त्र अनुदान प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी व सर्दियों के वस्त्रों के लिए पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने यहां रहने वाले लोगों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम के आवासियों तथा निराश्रित महिलाओं को 500 रुपये उत्सव अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया है।

सुक्खू ने संबंधित अधिकारियों को इन संस्थानों के आवासियों के साथ प्रमुख त्योहार मनाने को कहा।

इससे पहले मुख्यमंत्री का धामी, टिक्करघाटी, मांदरी, बागीपुल इत्यादि स्थानों पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। व्यापार मंडल सुन्नी ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा व अन्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...