ग्रामीण बैंक ज्वाली में अज्ञात चोर ने चोरी को दिया अंजाम, वारदात सीसीटीवी में कैद

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्युरो

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक जवाली में शुक्रवार रात्रि अज्ञात चोर द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया है तथा चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

रात को गश्त दे रही पुलिस ने बैंक में घुसते हुए चोर को देखा तो बाहर से शटर को बन्द कर दिया लेकिन चोर बैंक में एग्जॉस्ट फैन को तोड़कर बाहर निकल गया।

प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि मुझे थाना से इस बाबत सूचना मिली तो मैं बैंक में आया। बैंक में आकर कैश सेफ के लॉक को फ्री कर दिया है, अलमारी सहित कमरों के तालों को टूटे हुए पाया।

चोर बैंक से करीबन 10 हजार नकदी को चुरा कर ले गया है। चोर इससे पहले 9 नवंबर दो हजार बाइस व 27 नवंबर दो हजार बाइस को भी बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।

चोर चप्पलों को भी बैंक के बाहर छोड़ गया है। पुलिस ने मौका पर आकर बयान कलमबद्ध किए हैं। बैंक प्रबंधक ने मांग की है कि चोर के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...