हिमाचल में बर्फबारी का जोर, चम्बा में 77 ट्रांसफामर सहित 40 मार्ग अवरुद्ध

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग 

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शिमला, चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और किन्नौर में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

ताजा बर्फबारी से प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। 487 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट छा गया है।

वंही चम्बा के ऊपरी क्षेत्रों में भी बारिष और बर्फबारी का दौर जारी है। चम्बा के भरमौर पांगी और खज्जियार डल्हौजी में हुई ताज़ा बर्फबारी के कारण पहाडियो ने बर्फ की चादर ओढ़ ली।

जिसके चलते चंबा जिले का ही 40 मार्ग अवरुद्ध हो गए है।लोकनिर्माण विभाग को द्वारा 26 मार्ग को बहाल कर दिया गया था बाकी के 14 को खोलने के लिए जेसीपी लगा दिया गया है।

चम्बा भरमौर को खोल दिया गया है।पूरे जिले मे 77 ट्रांसफामर पूरी तरह से बंद पड़े है। 29 ट्रांसफार्मरों को अब तक ठीक किया जा चुका है।

चम्बा में 9 भरमौर 8 औऱ भटियात में 3 ट्रांसफर बर्फबारी के चलते बद हो गए है जिससे कई गॉव में अंधेरा पसर गया है।

जिसे विधुत विभाग की ओर से ठीक करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जोत मार्ग को भी दोनो औऱ से बर्फ हटाने के लिए जेसीपी लगाया गया है।

ज्यादा बर्फ बारी होने के कारण गाडीयो की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम साफ रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रैत में शिक्षा और विकास को नई दिशा, डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास जल्द

रैत में 25 करोड़ के विभिन्न कार्य प्रगति पर...

कुलदीप सिंह पठानियां ने किया ई-कार्ट सेवा का उद्घाटन, जनसुविधा को मिलेगा बढ़ावा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नगर परिषद द्वारा...

चंबा में बड़ा ऐलान: अक्टूबर 2026 तक शुरू होगा चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण

चंबा में विधानसभा अध्यक्ष ने किया नगर परिषद चंबा...