अवैैध क्रशर सील करने को दोबारा भेजा पत्र

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

सलूणी में अवैध रूप से चल रहे क्रशर को सील करवाने के लिए खनन विभाग ने उपमंडल अधिकारी सलूणी को दूसरी बार पत्र भेजा है।

इससे पहले भी विभाग ने उपमंडल अधिकारी को पत्र भेजा था लेकिन व्यस्तता के कारण उपमंडल अधिकारी कार्यालय से उस पत्र का जवाब नहीं मिल सका।

इसके चलते खनन विभाग ने दोबारा पत्र भेजा है। इसमें उपमंडल अधिकारी से अवैध क्रशर को सील करने की अनुमति मांगी गई है।

खनन विभाग ने अवैध क्रशर को सील करने के लिए एक माह पहले ही आदेश निकाल दिए थे लेकिन स्थानीय प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के कारण इस कार्य में देरी हुई है। इसके चलते अवैध रूप से चल रहा क्रशर सील नहीं हो पाया है।

इतना ही नहीं विभाग ने अवैध क्रशर चलाने को लेकर ठेकेदार को एक लाख रुपये जुर्माना भी ठोंका है। इसकी अदाएगी ठेकेदार ने अभी तक नहीं की है।

जिला खनन अधिकारी कुमारी बिंदिया ने बताया कि अवैध क्रशर को सील करने के लिए उन्होंने उपमंडल अधिकारी सलूूणी को दोबारा पत्र लिखा है। वहां से अनुमति मिलते ही संयुक्त रूप से अवैध क्रशर को सील करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...