जेबकतरी महिलाओं के गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब से 4 को दबोच लाई खाकी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर,13 जनवरी – सुभाष चंदेल

घुमारवीं पुलिस ने पंजाब के पठानकोट से महिला जेबकतरियों का गिरोह पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसमें 4 महिलाएं शामिल है। भीड़- भाड़ वाले जगहों जैसे बस अड्डों पर ये महिलाएं लोगों की जेब से पैसे उड़ा लेती थी।

डीएसपी घुमारवीं ने पत्रकारों को बताया कि दकड़ी चौक के पास एक वृद्ध की जेब से दो महिलाओं ने 43 हजार 500 रुपए पर हाथ साफ़ किया था। जिसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई थी।

पुलिस के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर उसमें एक गाड़ी नजर आई जिसे पुलिस ने ट्रेस किया और यह गाड़ी पठानकोट की थी। पुलिस टीम पठानकोट रवाना हुई और पूछताछ के बाद महिलाओं को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि यह महिलाओं का गिरोह है, जिसमे चार महिलाएं शामिल है। यह सभी मध्य प्रदेश की रहने वाली है। टैक्सी हायर करके भीड़ भाड़ वाले बस अड्डों पर जाती है और लोगों की जेब काटकर पैसे उड़ाकर वापिस टैक्सी करके पठानकोट चली जाती है।

यह महिलाएं ज्यादातर राष्ट्रीय राजमार्ग के बस अड्डे जिनमें ज्वालामुखी, कांगड़ा, हमीरपुर, घुमारवीं, बिलासपुर यहां लोगों की जेब काट कर पैसे उड़ा देती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...