हिमाचल : समाचार पत्र का प्रतिनिधि बन शातिर ने मुख्याध्यापक से की हजारों की ठगी

--Advertisement--

Image

ऊना, 13 जनवरी – अमित शर्मा 

जिला के गांव जोह के रहने वाले सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए है। अज्ञात ठग ने एक दैनिक समाचार पत्र में विज्ञापन व सब्सक्रिप्शन लगाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की है।

बता दें कि जोह के सेवानिवृत मुख्याध्यापक को अज्ञात ठग ने एक दैनिक समाचार पत्र का प्रतिनिधि बनकर फोन किया और फोन पर अपने एक संस्थान का तीन हजार रुपये का विज्ञापन मांगा, जो रकम मुख्याध्यापक ने पेटीएम के माध्यम से भेज दी।
थोड़ी देर बाद उस ठग ने फिर फोन किया और मुख्याध्यापक को झांसा दे दिया। इस ऑनलाइन ठग प्रतिनिधि ने एक दैनिक समाचार पत्र की एक साल के लिए सब्सक्रिप्शन हेतु मात्र 635 रुपये मांगे, जिन्हें उन्होंने ऑनलाइन पेटीएम से भेज दिया, लेकिन अगले दिन न तो विज्ञापन छपा और न ही उन्हें अखबार की प्रतिलिपि मिली।
मुख्याध्यापक ने अज्ञात ठग से फोन पर संपर्क साधना चाहा, तो उनका फोन बंद आ रहा था। पीड़ित हेड मास्टर रामपाल शर्मा ने बताया कि स्थानीय हॉकर/पत्रकार एवं उस ठग का नाम एक जैसा होने की वजह से वो झांसे में आ गए और  ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया है कि ऑनलाइन ठगी से बचें।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...