दोस्त की याद में युवाओं ने करवाया क्रिकेट टूर्नामेंट, बेटे को याद कर भावुक हुए माता-पिता

--Advertisement--

Image

ऊना, 13 जनवरी – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव जलग्रां टब्बा में शुक्रवार को हर्ष राणा मेमोरियल पहली क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 3 दिन तक चलने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गांव के युवाओं ने अपने मित्र स्वर्गीय हर्ष राणा की याद में किया है।

प्रतियोगिता का आयोजन करने पहुंचे हर्ष राणा के पिता और माता युवाओं के इस प्रयास से बेहद भावुक हुए। परिवार के पालन-पोषण की कामना लेकर भारत से कतर गए हर्ष राणा का 25 साल की उम्र में विदेश में ही निधन हो गया था।

प्रतियोगिता आयोजकों में मनीष राणा और रोहित ठाकुर ने बताया कि हर्ष राणा की स्मृति में इस प्रतियोगिता के आयोजन का फैसला युवाओं द्वारा सामूहिक तौर पर लिया गया। जिसमें न केवल युवा वर्ग अपितु गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने भी युवाओं की पहल को सराहनीय करार देते हुए सहयोग दिया।

उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे की आदत से दूर रखने के लिए भी इस प्रतियोगिता का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने बताया कि 3 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के तहत अब प्रत्येक दिन 15 मैच आयोजित किए जा रहे है। टेनिस बॉल से खेले जा रहे सभी मैच 4-4 ओवर के है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार देने के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...