दुनिया को अलविदा कह गए हिमाचल के 28 वर्षीय युवा क्रिकेटर सिद्धार्थ शर्मा

--Advertisement--

Image

ऊना, 13 जनवरी – अमित शर्मा 

हिमाचल के उभरते युवा क्रिकेटर सिद्धार्थ शर्मा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। महज 28 साल की उम्र में सिद्धार्थ शर्मा के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। युवा क्रिकेटर के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है।

ऊना के बसदेहड़ा से संबंध रखने वाले 28 वर्षीय सिद्धार्थ शर्मा पिछले करीब दो सप्ताह से बीमार थे और बडोदरा में उपचार के दौरान वीरवार रात को निधन हो गया।

बता दें सिद्धार्थ शर्मा रणजी ट्राफी के लिए बडोदरा गए हुए थे, जहां पर बीमार होने के चलते मैच नहीं खेल पाए।

बीमार होने के चलते सिद्धार्थ शर्मा की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। बिगड़ती तबीयत को देखते हुए बडोदरा में डॉक्टरों ने क्रिकेट खिलाड़ी को वेंटीलेटर पर रखने का फैसला लिया।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शर्मा करीब दो सप्ताह से वेंटिलेटर पर रखे और वीरवार रात करीब 9 बजे आखिरी सांस ली।

उधर, जिला क्रिकेट एसोसिएशन मदन पुरी ने ऊना के खिलाड़ी सिद्धार्थ शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि शव को ऊना लाया गया है।

उधर, सिद्धार्थ शर्मा के निधन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, एसपीसीए के पूर्व सचिव सुमित शर्मा, सदस्य सुरेंद्र शर्मा, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी राज कुमार राजू, नरेंद्र कपिला, कोच योगिंद्र पुरी, अशोक ठाकुर, डा. अक्षय सहित अन्य ने शोक जताया है।

सिद्धार्थ शर्मा अपनी बॉलिंग के बूते क्रिकेट की दुनिया में एक अलग पहचान बना रहे थे। हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सिद्धार्थ ने लिस्ट- A के 6 मैच जबकि एक T20 मैच भी खेला था।

2021-22 में जब हिमाचल विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बना था उस टीम में सिद्धार्थ शर्मा भी शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...