30 और 31 जनवरी को कर्मियों की हड़ताल, चार दिन बंद रहेंगे बैंक

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

वेतन वृद्धि और बैंकों में पांच कार्यदिवस सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मी 30 और 31 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। 28 को महीने के चौथे शनिवार और 29 जनवरी को रविवार की छुट्टी के चलते लगातार चार दिन बैंक बंद रहने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियन (यूएफ बीयू) ने गुरुवार को मुंबई में बैठक के दौरान 30 और 31 जनवरी को हड़ताल का फैसला लिया। यूएफबीयू देश के अधिकतर बैंक कर्मियों और अधिकारियों की यूनियनों का प्रतिनिधित्व करती है।

इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) की ओर से बैंक कर्मियों की मांगों को लेकर की जा रही अनदेखी के बाद यूएफ बीयू ने हड़ताल का फैसला लिया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन के उप महासचिव नरेंद्र चौहान ने बताया कि यूएफ बीयू बैंक कर्मियों के लिए सप्ताह में पांच कार्य दिवस, पेंशन अपडेशन, एनपीएस खत्म करने, वेतन वृद्धि, कर्मचारियों की नई भर्ती और मांग पत्र पर तुरंत चर्चा की मांग कर रही है, लेकिन इसे लेकर आईबीए का रवैया नकारात्मक है।

विरोध स्वरूप देश भर के सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी 30 और 31 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...