हमीरपुर : बेला के जंगल में चंदन के 1 दर्जन पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल के तहत बेला के सटे जंगल में निजी भूमि से चंदन के 12 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। आशंका जताई जा रही है कि उसके आगे के वन क्षेत्र में भी काफी संख्या में चंदन के पेड़ काटे गए हैं। निजी भूमि के मालिक सत्या देवी ने बताया कि काटे गए पेड़ों की कीमत लाखों में है।

सत्या देवी ने बताया कि वीरवार दोपहर के समय जब वह भूमि की तरफ  जंगल में गए तो देखा कि एक के बाद एक पेड़ काटा गया था। उन्होंने बताया कि घना जंगल होने के कारण परिजन कभी-कभार ही इस ओर जाते हैं।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार को करीब 10 कनाल भूमि यहां अलॉट हुई है जबकि गांव के अन्य 5 परिवारों को भी यहां भूमि अलॉट हुई है। उनकी भूमि पर भी चंदन के पेड़ लगे हैं।

उन्होंने आशंका जताई है कि अन्य परिवारों की भूमि पर भी चंदन के पेड़ काटे गए हैं। इस घने जंगल में पहुंचना आसान नहीं है और यहां से इस तरह पेड़ काट कर ले जाना एक या दो दिन का काम नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि काटे गए पेड़ों का आकलन लगाया जा रहा है। इसके बाद ही पुलिस को शिकायत की जाएगी।

थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि अभी उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। फिर भी पुलिस इस मामले की छानबीन करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...