नूरपुर: नशे पर दोबारा स्ट्राईक, 111 ग्राम चिट्टा/हेरोईन के साथ दो गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

पुलिस जिला नूरपुर में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अन्तर्गत दिनांक 12.01.2023 को नूरपुर पुलिस ने नशे का अवैध धंधा करने वालों पर दोबारा स्ट्राईक करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है।

जिसमें पुलिस थाना डमटाल के अन्तर्गत अनिल कुमार @ शिवा तथा सुनील दत्त @ शिल्ला सुपुत्र राज कुमार निवासी गण छन्नी, तह इन्दौरा , जिला काँगड़ा के घर 111 ग्राम चिट्टा/हेरोईन बरामद की गई है ।

जिस पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21,29-61-85 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करके दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के घर से बरामद बैंक खातों से संबंधित कागजातों को भी पुलिस ने कब्जा ले लिया है। दोनों आरोपी पहले भी नशे के कारोबार में संलिप्त रह चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...