हिमाचल के कर्मचारियों को कल OPS

--Advertisement--

Image

सुक्खू बोले अफसर डालते रहे अड़चनें, पर मैंने निकाल दिया फार्मूला

शिमला – नितिश पठानियां

राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में दे देंगे। इसके लिए पैसे का इंतजाम कर लिया है, लेकिन बकाया एरियर देने में अभी समय लगेगा। इसे अभी भूल जाओ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने ओल्ड पेंशन देने की बात पहली बार अर्की के चुनाव में की थी। जब पुराने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन मिलती है तो 2003 के बाद वालों को क्यों नहीं? यह बात वोट के लिए नहीं कही थी।

सभी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और स्वाभिमान देना सरकार का काम है। अब परिवार छोटे हो गए हैं। जनरेशन चेंज हो गई है। बच्चे काम के लिए बाहर चले जाते हैं और बुजुर्ग घर में रह जाते हैं।

रिटायरमेंट के बाद पैसे की जरूरत होती है। मेरे माता जी पांचवी पढ़े हैं। तब महिलाओं को पढ़ाते भी नहीं थे। लेकिन जब वह अपनी जेब से हमें 500 रुपये देते थे तो कहते थे कि तुम्हारे पिताजी मेरे लिए पेंशन छोड़ गए हैं।

मेरी मां बच्चों पर निर्भर नहीं है। सिर्फ ओल्ड पेंशन के कारण। इस वादे को कल होने वाली पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको पता ही है अधिकारी कैसे अड़चनें डालते हैं। हमने फार्मूला दिया और सफलता मिल गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...