छोटो काशी महोत्सव 14 को, दिखाई जाएगी मंडी की लोकल संस्कृति

--Advertisement--

Image

मंडी 12 जनवरी – डॉली चौहान

मंडी के सेरी मंच पर 14 जनवरी को छोटी काशी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव जिला मंडी की लोकल संस्कृति पर आधारित होगा।

यह जानकारी देते हुए एसडीएम मंडी सदर रीतिका जिंदल ने बताया कि महोत्सव में मंडी की संस्कृति से संबंधित फैशन शो, नाटय मंचन, मंडी का नृत्य, मंडी के प्राचीन पकवान और मंडी कलम पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

बीरबल शर्मा द्वारा लिए गए छायाचित्रों व राजेश कुमार द्वारा मंडी कलम पर बनाए विभिन्न चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान हैरिटेज वॉक सेरी मंच से पंचवक्त्र मंदिर तक निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान संगीत सदन के कलाकारों द्वारा मंडी के संस्कारों पर आधारित नाटय मंचन किया जाएगा वहीं सराज स्टुडैंट एसोसिएशन के छात्रों द्वारा लुडडी की प्रस्तुति की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...