नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 14 पद, 30 तक करें आवेदन

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर ने उपमंडल के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के 14 खाली पदों को भरने के लिए महिला उम्मीदवारों से 30 जनवरी, 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद के तहत आंगनबाड़ी केंद्र नूरपुर-तीन, जाच्छ पंचायत के वार्ड-दो तथा छह, भुगनाड़ा पंचायत के भुगनाड़ा-एक, पुंदर पंचायत के तहत जौंटा-एक, मिलख के क्योड़धारियां, हटली जम्बाला, छत्तरोली, पंजाहड़ा के ट्यूकर, धनेटी घारलां के भटोली, थोड़ा के गलोड़ए ठेहड़.एकए नागनी के कुखेड़ तथा लोहारपुरा के नेरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद को साक्षात्कार के माध्यम से भरा जाएगा।

संबंधित पंचायत के वार्ड की इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार सादे कागज पर अपने आवेदन पत्र 30 जनवरीए 2023 सायं 5 बजे तक सभी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित बाल विकास परियोजनाएनूरपुर के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

आवेदन पत्र में अपना या परिवार के सदस्य का फोन नंबर लिखना जरूरी है। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की निर्धारित तिथि बारे बाद में सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए।

आंगनबाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है। उनकी परिवार की वार्षिक आय समस्त स्त्रोतों से 35 हज़ार रुपए से कम होनी चाहिए।

इन पदों के बारे में कोई भी आवेदक या व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए अपनी सम्बंधित पंचायत के अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारीए नूरपुर के कार्यालयए कमरा नंबर 309, मिनी सचिवालय अथवा उनके दूरभाष नंबर 01893-221173 पर संपर्क कर सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...