माहवारी के दौरान पौष्टिक आहार लें और स्वच्छता का भी रखें ध्यान

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 12 जनवरी – अनिल कपलेश

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने वीरवार को ग्राम पंचायत चमनेड में ‘वो दिन’ योजना के तहत एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इसमें 15 से 45 वर्ष तक आयु की किशोरियों एवं महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सचिन धीमान और बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किशोरियों और महिलाओं में मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है तथा बढ़ती उम्र की लड़कियों को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।

उन्होंने किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म शुरू होने के लक्षणों की जानकारी दी तथा मासिक धर्म के दौरान सही पोषण एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

उन्होंने मासिक धर्म के संबंध में मिथकों एवं भ्रांतियों के संबंध में किशोरियों तथा महिलाओं के साथ विस्तृत चर्चा भी की और उनकी कई शंकाओं का समाधान किया।

ये रहे उपस्थित

जागरुकता शिविर में स्थानीय पंचायत प्रधान नीलम, क्षेत्र की महिलाओं तथा किशोरियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...