बड़सर में 2 साल में बनाएंगे आधुनिक बस अड्डा : इंद्र दत्त लखनपाल

--Advertisement--

Image

विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बड़सर 12 जनवरी – अनिल कपलेश

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि बड़सर में दो साल के भीतर अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा, जिसमें यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वीरवार को बड़सर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद विधायक ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बड़सर में बस अड्डे के निर्माण के लिए लगभग साढे तीन दशक पूर्व स्थानीय लोगों ने अपनी जमीन दान की थी, लेकिन अड्डे का निर्माण नहीं हो पाया। इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि भाजपा की सरकार के दौरान भी उन्होंने कई बार इस मुद्दे को उठाया, लेकिन उस समय सरकार ने अड्डे के निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

विधायक ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही बड़सर में बस अड्डे के निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जमीन पर ही अड्डे का निर्माण किया जाएगा।

इस संबंध में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम, बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा हो चुकी है।

इससे पहले इंद्र दत्त लखनपाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके बड़सर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे बड़सर विधानसभा क्षेत्र के सभी विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करें और क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए नई योजनाओं का खाका भी तैयार करें।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के डीडीएम विवेक लखनपाल, अन्य अधिकारी और कांग्रेस के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...