
ज्वाली – शिबू ठाकुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी के आईटीईएस विषय के नवमी से 12वी कक्षा तक के बच्चों ने अध्यापकों सहित हिमाचल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (हाइट) शाहपुर का भृमण किया।
बच्चों को सोम लैब, आईटी लैब, इलेक्ट्रिकल लैब व सिविल लैब की जानकारी हाइट के प्रोफेसरों द्वारा दी गई। वोकेशनल ट्रेनर सुनील कुमार, आईटी अध्यापक पुनीत कुमार व कला अध्यापिका शकुंतला देवी बच्चों के साथ रहीं।
प्रशिक्षण भृमण के लिए सुबह प्रिंसिपल विजय कुमार ने रवाना किया।
