सैंज नाला के पास दर्दनाक सडक़ हादसा; निचार के एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

कुमारसैन थाना के अंतर्गत गुरुवार को सैंज में एक कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए, जिनका इलाज सीएच कुमारसैन में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह एनएच 305 पर सैंज-लुहरी सडक़ पर सैंज नाला में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इसमें सवार एक व्यक्ति जोगिंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह गांव शगारचा, निचार जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार दो अन्य व्यक्ति जितेंद्र कुमार व ईश्वर सिंह निवासी शगारचा को चोटें आईं हैं। घायलों को उपचार हेतु सी एच कुमारसैन ले जाया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराने हेतु सी एच कुमारसैन ले जाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...