राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मिल्लाह ने धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मिल्लाह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं प्रमुख समाजसेवी चमन सिंह ठाकूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की , इस अवसर पर उनकी अर्धांगिनी चंचल ठाकुर भी उनके साथ उपस्थित रही.

बताते चलें कि चमन सिंह ठाकुर कूछ महीने पहले ही मंडी जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय पोरला से सेवानिवृत हुए है और निरंतर समाजिक कार्यों मे बढचढ कर अपनी सहभागिता निभा रहे है चमन सिंह ठाकुर का मिलनसार स्वभाव ही उनकी पहचान है.

चमन सिंह ठाकुर जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत सवाहण के भुवाई के रहने वाले है और गत दिनों उनहोने सिरमौर जिला की राजकीय माध्यमिक पाठशाला मिल्लाह मे बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करके बच्चों को आशिर्वाद दिया.

जबकि इस कार्यक्रम में, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा विशिष्ट अतिथि रहीऔर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया प्रधानाचार्य दीप राम शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया.

इस मौके पर अतिथि ने 51000 हजार रुपए की राशि बतौर दान स्वरूप स्कूल को दी. कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने स्कूल के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. इनमें साक्षी राणा आयरन और स्नेहा हंसराज स्वास्तिक समीक्षा, मुकेश मोनिका को पुरस्कृत किया गया.

इस अवसर पर पंचायत के प्रधान एसएमसी के अध्यक्ष गोविंद राणा सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...