खेलते समय 8 वर्षीय अबोध बालिका से दुष्कर्म, युवक हिरासत में

--Advertisement--

Image

रोनहाट, 12 जनवरी – नरेश कुमार राधे

पुलिस थाना शिलाई में 17 वर्षीय युवक द्वारा 8 साल की अबोध बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग युवक को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार नागरिक उपमंडल शिलाई के एक गांव में शाम के समय बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान 17 वर्षीय युवक 8 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर ले गया और इस वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद रोते हुए बच्ची जब घर पहुंची तो मां के पूछने पर उसने सारी बात बताई। जिसके बाद मासूम को उसके परिजन अस्पताल ले गए। 

वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग युवक को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी है कि आरोपी युवक और पीड़ित बच्ची एक ही गांव के रहने वाले है।

उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...

काँगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

वन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, आवेदन 20 तक

हिमखबर डेस्क वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे,...