विधायक विक्रम ठाकुर का मुख्यमंत्री को अनुभवहीन बताना उनकी घटिया मानसिकता

--Advertisement--

Image

शिमला- 10 जनवरी – नितिश पठानियां 

भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर का मुख्यमंत्री को अनुभवहीन बताना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

हि0 प्र0 कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता ने भाजपा को इन विधान सभा चुनावो में उसकी नीतियों व कार्यप्रणाली से तंग आकर सता से बाहर कर दिया है।

अपनी पराजय से बौखलाहट में आकर आजकल भाजपा नेता अनाप शनाप ब्यानबाजी कर रहे हैं। उन्होने कहा कि भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर बार बार कांग्रेस नेताओं के विरुद्व ओछी ब्यानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

बलदेव ठाकुर ने कहा कि विधान सभा चुनावों में हिमाचल की जनता ने कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से सता सौंपी है और कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित विधायकों ने सुखविन्दर सिह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाया है।

बलदेव ठाकुर ने कहा कि विक्रम ठाकुर को यह मालूम होना चाहिए कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू छात्र राजनीति से ही संजोली कालेज में एन एस यू आई से कक्षा प्रतिनिधि से ले कर अध्यक्ष पद तक निर्वाचित हुए और उसके बाद एन एस यू आई के लम्बे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे।

उन्होने कहा कि सुखविन्दर सिंह सुक्खू 10 वर्षें तक हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और दो मर्तबा नगर निगम शिमला के पार्षद निर्वाचित हुए।

उन्होने कहा कि सुखविन्दर सिंह की कार्यशैली को देखते हुए नादौन की जनता ने उन्हें विधानसभा में चार बार प्रतिनिधित्व करने के अवसर दिये और जनता के आर्शीवाद से आज एक सामान्य परिवार का व्यक्ति प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद सुशोभित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने लम्बे समय तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन को मतबूत किया और युवाओं को संगठन के माध्यम से आगे आने के आवसर प्रदान किए।

बलदेव ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री को अनुभवहीन कहाना उनकी बौखलाहट को स्पष्ट दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले दिन से ही आम आदमी के कल्याण के लिए कदम उठाने शुरु कर दिए है।

उन्होंने कहा कि बेसहारा एवं बिना माता पिता के बच्चों के लिए सुखाश्रय येजा मुख्यमंत्री की सराहनीय पहल है।

जिसे प्रदेश के हजारों बच्चों को न केवल सम्मान के साथ जीवन यापन के अवसर मिलेगे बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में भी मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण कदम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...