ऊना में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

--Advertisement--

Image

ऊना, 10 जनवरी – अमित शर्मा 

जिला मुख्यालय के साथ लगते कोटला खुर्द में रेलवे ट्रेक किनारे एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है।

युवक की पहचान न होने के कारण रेलवे पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को डेड हाऊस में रख दिया है। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह रोजाना की तरह रेलवे के गार्ड ट्रैक का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान कोटला खुर्द में ट्रैक किनारे युवक का शव देख रेलवे पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। ऐसे में रेलवे पुलिस ने शव को पहचान के लिए डेड हाउस में रख दिया।

ऊना रेलवे पुलिस इंचार्ज पुरुषोत्तम ने बताया कि युवक के शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। पहचान न होने के कारण शव को डेड हाउस में रख दिया गया है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...