नगर निगम हमीरपुर में शामिल होंगी यह पंचायतें, शहर के साथ लगते 20 गांव आएंगे दायरे में

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम में तबदील करने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशों को अमलीजामा पहनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मुहिम तेज कर दी गई है। नगर निगम के लिए अनिवार्य शर्तों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है।

इसके तहत हमीरपुर की साथ लगती पंचायतों अनुकलां, बोहनी, एनआईटी हमीरपुर, नगर परिषद क्षेत्र हमीरपुर, बरोहा, नेरी, सासन, झनियारा, झनियारी, मौंहीं मटटनसिद्ध आदि कई पंचायतों को इसमें शामिल किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर परिषद की आय-व्यय का अनिवार्य शर्त को पूरा कर रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने विपक्ष में रहते हुए भी हमीरपुर नगर परिषद को नगर निगम में बदलने की मांग की थी। अब नई सरकार के गठन पर हमीरपुर नगर परिषद को नगर निगम में बदले जाने की मुहीम तेज हो गई है।

इस संदर्भ में एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने बताया कि नगर निगम के लिए जरूरी शर्तों को पूरा करने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अंतर्गत आनी वाली सभी पंचायतों को सर्वे में शामिल किया गया है।

इसमें आय की शर्त को भी पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त के माध्यम से सरकार को सौंप दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...