जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में 29 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा

--Advertisement--

Image

31 जनवरी तक करें आवेदन

पालमपुर 9 जनवरी – नवीन शर्मा

कांगड़ा जिले में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2022-23 में पांचवी कक्षा में पढ़रहे छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में सत्र 2023 24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

मोहिंदर कुमार उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा धर्मशाला ने आज प्रवेश के लिए आयोजित एक बैठक के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांचवी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2023 है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए 29 अप्रैल 2023 की तिथि निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के लिए अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाइट या जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला कीवैबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विद्यालय के दूरभाष 01894 242110 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्द्यालय की प्रिंसिपल रेणु शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी भट्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...