3 गिनने तक कमरे में नहीं पहुंचा युवक तो युवती ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

निरमंड के चाटी में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार लांज गांव के शशिपाल ने पुलिस को बताया कि वह एक होटल में काम करता है।

गत शाम वह शिमला से अपनी गर्लफ्रैंड के पास चाटी आया था, जहां उसकी फ्रैंड के साथ कमरे में 2 बहनें भी थीं। रात को ये सभी लड़की के कमरे में ही रुक गईं। अगले दिन उसकी दोनों बहनें दोपहर बाद गांव चली गईं और वह भी शिमला जाने के लिए रामपुर बस अड्डे की ओर गया।

लड़की उसे रुकने के लिए कह रही थी लेकिन वह शिमला जाने के लिए बस अड्डे की ओर निकल गया। तभी उसे फोन आया और उसने कहा कि मेरे 3 गिनने तक वापस आ जाओ नहीं तो मैं जान दे दूंगी।

शशिपाल के अनुसार वह तुरंत वापस अपनी गर्लफ्रैंड के कमरे की ओर गया और वहां पहुंचकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। उसने फंदे को काटकर लड़की को नीचे उतारा तथा उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

शशिपाल ने पुलिस को बताया कि उसने लड़की की रुकी हुई सांस को चलाने के लिए मुंह से पंपिंग भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतका धार गांव की रहने वाली थी। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...