पालमपुर के बिंद्रावन में नशे में बेसुध पड़े मिले 4 युवक

--Advertisement--

Image

पालमपुर – नवीन शर्मा

नशे के मकड़जाल में पालमपुर भी उलझता दिख रहा है। इसका उदाहरण बिंद्रावन में देखने को मिला है। बिंद्रावन के वन क्षेत्र में 4 प्रवासी बेसुध पड़े मिले। नशे को लेकर उक्त क्षेत्र पहले ही सुर्खियों में रहा है, ऐसे में 4 प्रवासियों के बेसुध पड़े होने से एकदम सनसनी फैल गई।

कयास लगाए जाने लगे कि इन लोगों द्वारा अत्यधिक नशा किए जाने के कारण ऐसी स्थिति उभरी है। बिंद्रावन में नशे पर अंकुश लगाने के लिए कुछ माह पहले ही पुलिस द्वारा एक्सटैंशन पोस्ट स्थापित की गई है।

लोगों द्वारा बार-बार उक्त क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ने को लेकर पुलिस में शिकायतें की जाती थीं, जिसके पश्चात एक्सटैंशन पुलिस पोस्ट की स्थापना की गई है।

अब रविवार को 4 प्रवासी नशे की स्थिति में बेसुध पड़े मिले। ये सभी उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं तथा यहां श्रमिक का कार्य करते हैं। स्थानीय लोगों ने फिर आरोप लगाया है कि नशे का कारोबार बढ़ने लगा है।

उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा चारों बेसुध प्रवासियों का मेडिकल करवाया गया है। प्रारंभिक जांच में चारों शराब पीने के कारण बेसुध पड़े हुए थे, ऐसे में पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि चारों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...