दुकान से अवैध 274 गैस सिलेंडर बरामद, बगैर अनुमति होने के चलते जब्त

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 09 जनवरी – आदित्य

पर्यटन नगरी मनाली के गोजरा में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निगम ने एक दुकान से अवैध रूप से भंडार किए 274 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

निगम ने कार्रवाई करते हुए इन सिलेंडर को जब्त कर दिया है और इसकी शिकायत मनाली पुलिस थाना में दी है। निगम के अधिकारियों की ओर से की गई शिकायत के आधार पर मनाली पुलिस ने आवश्यक सेवा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

निगम के अधिकारी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में मनाली की एक गैस एजेंसी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 19 55 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज करने का आग्रह किया गया है।

शिकायत के अनुसार मनाली के गोजरा में एक दुकान में ये गैस सिलेंडर रखे गए थे। जब निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो यहां इतनी बड़ी संख्या में रखे गए सिलेंडर को लेकर दस्तावेज मांगे गए। दुकानदार के पास किसी तरह के दस्तावेज मौजूद नहीं थे।

यह जानकारी भी सामने आई है कि एक गैस एजेंसी की ओर से यह सिलेंडर इस दुकान में रखे गए थे। लेकिन इस तरह इतनी संख्या में गैस सिलेंडर को एक जगह भंडारित करने के लिए अनुमति लेना आवश्यक होता है।

दुकानदार और गैस एजेंसी के मालिक के पास ऐसे कोई भी दस्तावेज नहीं थे। ऐसे में गैस एजेंसी मालिक और दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी मनाली हेम चंद वर्मा ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...