मंत्री मंडल के साथ महंगाई का तोहफा, सरकार ने बढ़ाया वेट, 3 रुपए महंगा हुआ डीजल

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

महंगाई के दौर में हिमाचल के लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने डीजल की कीमतों में वृद्धि कर दी है। यह वृद्धि 3 रुपए प्रति लीटर या 3.96 फीसदी प्रति लीटर की गई है।

इससे डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी और यह पेट्रोल के करीब पहुंच जाएगा। क्योंकि सभी ट्रांसपोर्ट व्हीकल डीजल का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए रेट बढ़ने से महंगाई को और गति मिलेगी। रोजमर्रा की चीजों पर भी इसका असर दिखेगा।

7 जनवरी 2023 की रात से बढ़ी हुई कीमतों को लागू किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 5 नवंबर 2021 को पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर जाने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी।

राज्य की जयराम सरकार ने भी उस समय वैट में पेट्रोल पर 2 और डीजल पर 4.60 रुपए की कटौती की थी।

इसके कारण पेट्रोल और डीजल के रेट में 12 और 17 रुपए प्रति लीटर की कमी आ गई थी। तब से यह क्रम चला हुआ था, लेकिन अब राज्य सरकार ने अपना राजस्व बढ़ाने के चक्कर में डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स बढ़ा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...