पीटीएफ की मीटिंग में विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताया रोष

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम 

आज दिनांक 8 जनवरी 2023को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा की बैठक अध्यक्ष श्री अनिल भाटिया की अध्यक्षता में शिक्षा खंड कोटला के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई।

इस बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव  संजय पीसी जी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे ।

बैठक की जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा के महासचिव कुलदीप पठानिया ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी में मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा जिला कांगड़ा के सभी 23 खंडों के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहित जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को पहचान पत्र भी दिए गए।

जिला कार्यकारिणी के आम सभा अधिवेशन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने संबोधन में समग्र शिक्षा अभियान के जिला कांगड़ा के परियोजना अधिकारी के तानाशाही रवैये व शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के शिक्षक हित में किए गए।

निवेदन को नजर अंदाज करने के लिए रोष प्रकट किया तथा निर्णय लिया कि भविष्य में जिला परियोजना अधिकारी के साथ प्रतिवेदन बैठक में अगर कोई सकारात्मक हल शिक्षक हित में नहीं किया गया तो संघ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

इसके अतिरिक्त प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक धर्मशाला के शिक्षक हित के टालमटोल रवैए पर भी रोष प्रकट किया गया।

दिनांक 25 अगस्त 2022 को प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक महोदय के साथ संघ की बैठक में महोदय ने लिखित आश्वासन दिया था कि प्राथमिक शिक्षक वर्ग की पदोन्नति सूची समय-समय पर जारी की जाया करेगी।

परंतु चार माह से अधिक का समय व्यतीत हो जाने उपरांत भी आज दिन तक माननीय न्यायालय के आदेशों अनुसार दिव्यांग कोटे के मुख्य शिक्षक से केंद्र मुख्य शिक्षक की पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई है।

इसी के साथ जिला कांगड़ा में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी वर्ग के चार पद रिक्त चल रहे हैं परंतु महोदय जी के द्वारा उक्त पदों हेतु भी पदोन्नति आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं ।

संघ के पदाधिकारियों के बार-बार आग्रह के बावजूद टालमटोल का रवैया अपनाया जा रहा है ।जबकि अन्य जिलों जैसे शिमला, कुल्लू ,सिरमौर आदि में समय-समय पर पदोन्नति आदेश जारी किए जा रहे हैं।

बैठक में उपस्थित विभिन्न खंड पदाधिकारियों ने पदोन्नति सूची समय-समय पर जारी न करने पर रोष प्रकट किया। इसके अतिरिक्त पी एफ एम एस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न अनुदान इत्यादि बिना किसी प्रशिक्षण के खर्च करने के आदेशों पर भी आपत्ति जताई तथा भविष्य में अपने मोबाइल से विभागीय कार्य निपटाने के आदेशों का विरोध करने का भी फैसला लिया गया।

बैठक में ,हिमाचल प्रदेश में हाल ही में स्थापित सरकार से भी विशेष आग्रह किया गया कि प्राथमिक पाठशालाओं में रिक्त जेबीटी पदों को तुरंत भरा जाए ताकि बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा का लक्ष्य पूरा किया जा सके।

इसके अतिरिक्त पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्कर के पद प्रत्येक पाठशाला में भरे जाने तथा सरकार के पास विचाराधीन ओ पी एस बहाल करने के फैसले के साथ महंगाई भत्ते की लंबित किस्त का भुगतान तथा वेतन आयोग के एरियर का भुगतान भी शीघ्र अति शीघ्र करने के अतिरिक्त मुख्य शिक्षक को पदोन्नति पर मिलने वाली वेतन वृद्धि को भी बहाल करने का आग्रह किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस बैठक में प्रदेश महासचिव संजय पीसी, जिला अध्यक्ष अनिल भाटिया, महासचिव कुलदीप पठानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, मुख्य संरक्षक राजिंदर शर्मा सहित जिला कार्यकारिणी के गुरमीत, राजेंद्र सिंह, हरीश मेहता सहित जिला कांगड़ा के 23 खंडों से प्रधानों में कमलजीत कांगड़ा ,सुरेंद्र राणा नगरोटा बगवां, राहुल शर्मा धर्मशाला, राजीव शर्मा रैत, हरिओम शर्मा पालमपुर, उपेंद्र दत्त भवारना, हरीश कुमार धीरा, मनोहर लाल थुरल ,रजिंदर जगगी लंबागांव ,हंसराज चढ़ियार,राजकुमार बैजनाथ ,चमनलाल पंचरुखी, रमेश चंद्र नगरोटा सूरियां, अनिरुद्ध गुलेरिया देहरा, प्रितपाल खुंडियां, शिवकुमार रक्कड़, मनजीत डाडासीबा, बलबीर संधू फतेहपुर, बलदेव राजा का तालाब ,रामकुमार जवाली, सुरेंद्र शर्मा इंदौरा ,मुल्तान सिंह नूरपुर, अशोक शर्मा कोटला सहित सभी खंडों के महासचिव कोषाध्यक्ष व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी बैठक में अपने विचार रखे।इस बैठक में खंड कोटला से लगभग पचास शिक्षकों ने भी भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...