गाड़ी व ऑटो रिक्शा की टक्कर में 25 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 08 जनवरी – अमित शर्मा 

जिला मुख्यालय बरनोह से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां अज्ञात गाड़ी की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हुआ है।

मृतक की पहचान रणजीत सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर तीन गलुआ, ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कुलजीत निवासी अप्पर अरनियाला अपने साथी रणजीत सिंह के साथ शनिवार रात ऑटो रिक्शा में सवार होकर समूर से ऊना की ओर आ रहे थे।

बरनोह पहुंचने पर रिक्शा अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी ने ऑटो रिक्शा को टक्कर टक्कर मारी व गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में रिक्शा में कुलजीत व रणजीत सिंह दोनों गंभीर रूप घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां रणजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।

जबकि कुलजीत को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, जहां से उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...