विकासखंड रैत के अंतर्गत पड़ती पंचायतों के प्रतिनिधियों ने छोड़े पंचायत के कार्य

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत विकास खंड रैत की पंचायतों के प्रतिनिधियों ने पंचायती राज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत अपनी पंचायतों के कार्य छोड़ दिए है।

पंचायती राज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा के तहत कार्य करने पर अपनी हाजिरी ऐप के माध्यम से दिन में तीन बार लगाने के आदेश पारित किए गए थे।

पंचायती राज विभाग के इस फैसले से नाखुश होकर आज विकासखंड रैत की सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने विकास खंड अधिकारी के समक्ष अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विभाग से पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग की है कि पंचायती राज विभाग अपने इस फैसले को जल्द से जल्द वापस ले और मनरेगा के तहत जैसे पहले हाज़िरी लगती थी उसी तरह हाज़िरी लगाई जाए।

उनका कहना है कि हिमाचल प्रदेश एक भौगोलिक क्षेत्र है जहां पर नेटवर्क की काफी समस्या होती है। साथ ही साथ उनकी पंचायतों में कुछ ऐसे प्रधान उप प्रधान या वार्ड सदस्य हैं जिनके पास की स्मार्टफोन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।

उनका कहना है कि उनकी पंचायत के कुछ प्रतिनिधि इतने भी पढ़े-लिखे नहीं है कि वे इस ऐप का उपयोग कर सकें। इसलिए उन्होंने विकास खंड अधिकारी के माध्यम से पंचायती राज विभाग को ज्ञापन भेजा है।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा बह पंचायत में किसी भी तरह का कार्य नहीं करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगों को माना नहीं गया तो वे अपने स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया के माध्यम से अपनी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...