आईपीएस साजू राम का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

--Advertisement--

Image

मंडी, 04 जनवरी – डॉली चौहान

आईपीएस साजू राम का अंतिम संस्कार धर्मपुर उपमंडल में उनके पैतृक गांव कोहलका में राजकीय सम्मान के साथ किया गया ।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, पुलिस उपमहानिरीक्षक मधु सूदन, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री, एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा, एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा, जिलाधीश बिलासपुर पंकज राय, कमांडेंट थर्ड बटालियन भगत सिंह ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता जय कुमार आजाद, जिला परिषद  सदस्य बंदना गुलेरिया सहित विभिन्न गणमान्य लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उल्लेखनीय है आईपीएस साजू राम का मंगलवार को धर्मशाला में आभार रैली में डयूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने के कारण आकस्मिक निधन हुआ था । उनकी पार्थिव देह मंगलवार देर सांय पैतृक गांव कोहलका में लाई गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...