अब ज्वाली बीडीओ कार्यालय भी हो गया डिनोटिफाई

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्युरो

पूर्व की भाजपा सरकार ने जवाली को बीडीओ कार्यालय की सौगात दी थी लेकिन सत्तासीन कांग्रेस सरकार ने इसे डिनोटिफाई कर दिया। जिससे ज्वाली की जनता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व ज्वाली के विधायक चंद्र कुमार के खिलाफ रोष पनप उठा है।

ज्वाली क्षेत्र की पंचायत चलवाड़ा-एक, चलवाड़ा-दो, फारियां, ढन, हार, नरगाला, भरमाड, मैरा, लुधियाड, हरनोटा, मस्तगढ़, लाहडू, नाणा, धेवा, हरसर, पनालथ, समकेहड़ इत्यादि दर्जनभर पंचायतों को बीडीओ संबंधित कार्य करवाने के लिए करीबन 30 किलोमीटर दूर नगरोटा सूरियां जाना पड़ता है।

जनता द्वारा काफी समय से ज्वाली में बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग को कांग्रेस के समक्ष उठाया जा रहा था लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही इस मांग को अनसुना कर दिया। पूर्व की भाजपा सरकार के समक्ष भी इस मांग को उठाया गया तो भाजपा सरकार ने जवाली में बीडीओ कार्यालय खोलने की घोषण करते हुए नोटिफिकेशन भी जारी कर दी लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद कांग्रेस ने इसे डिनोटिफाई कर दिया।

जिससे जनता में कांग्रेस के प्रति काफी रोष है। जनता ने कहा कि आने वाले लोस चुनाव में कांग्रेस को इसका मुंहतोड़ जबाब दिया जाएगा।

ज्वाली के डॉ राजिंदर सिंह, दिनेश निखिल, पंडित विपन शर्मा, सुलक्षण शर्मा कौल, जगदीप सिंह, संजय राणा, आशीष जरियाल, शिंपू जरियाल, जगरूप जरियाल, रविन्द्र इंदी, वीरेंद्र गुलेरिया, नीतू दामिर, रवि कुमार, सुषमा परमार, रोहित परमार, नरदेव सिंह इत्यादि ने कहा कि कांग्रेस ने बीडीओ कार्यालय जवाली को डिनोटिफाई करवाकर भेदभाव की राजनीति का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इसे सहन नहीं किया जाएगा तथा कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

भाजपा नेता संजय गुलेरिया के बोल

भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कहा कि बीडीओ कार्यालय ज्वाली को डिनोटिफाई करना गलत है। उन्होंने कहा कि इसके खुलने से ज्वाली के भाजपाइयों को नहीं अपितु कांग्रेसियों को भी लाभ मिलना था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह बीज बोया है तथा आने वाले समय में यही काटना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...