देश में गगल एयरपोर्ट को सातवां रैंक

--Advertisement--

Image

बेहतर सुविधाओं पर 56 हवाई अड्डों में से पाया मुकाम

गगल – नितिश पठानियां

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए गगल एयरपोर्ट देश के 56 हवाई अड्डों में सातवें पायदान पर है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा गगल के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने वाले देश के 56 हवाई अड्डों का सर्वेक्षण एक एजेंसी द्वारा किया गया।

उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण में यात्रियों को हवाई अड्डों पर बेहतर सुविधाएं देने के लिए वर्ष 2022 में गगल हवाई अड्डे का सातवां स्थान प्राप्त हुआ है । देश में उदयपुर हवाई अड्डे को प्रथम व भोपाल हवाई अड्डे को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

निदेशक ने बताया कि ऐसा सर्वेक्षण वर्ष 2021 में भी हुआ था और इसमें गगल हवाई अड्डा 16वें स्थान पर रहा । उन्होंने बताया कि एजेंसी द्वारा यह सर्वेक्षण हवाई अड्डे के 33 बिंदुओं को मद्देनजर रखकर किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इसमें सिर्फ पांच अंक ही दिए जाते है । गगल एयरपोर्ट इन पांच अंकों में से 4.92 अंक लेकर देश के औरंगाबाद और ग्वालियर जैसे बड़े हवाई अड्डों को भी पीछे छोड़ दिया है ।

निदेशक ने बताया कि आगामी वर्ष में एयरपोर्ट पर बाहरी राज्यों से आने वाले और यहां से बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों को और भी बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत रहेंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...