अध्यापक-छात्रा के प्रेम प्रसंग मामले पर शिक्षा विभाग ने बिठाई जांच

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

जिला मंडी के गौहर उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में सामने आए अध्यापक और छात्रा के प्रेम प्रसंग के मामले पर शिक्षा विभाग ने जांच बिठा दी है। विभाग ने जिला मंडी के शिक्षा उपनिदेशक उच्च को मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जांच रिपोर्ट जल्द शिक्षा निदेशालय भेजने को कहा है।

विभाग ने मामले पर अध्यापक के साथ-साथ छात्रा से भी पूछताछ करने को कहा है। जांच में यदि अध्यापक दोषी पाया जाता है, तो अध्यापक के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। यहां तक की अध्यापक को नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा है कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आरोप सही पाया गया तो शिक्षक को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि ऐसे एक मामले में अध्यापक को निलंबित भी किया गया है।

पहले भी स्कूलों में आए हैं ऐसे कई मामले

सरकारी स्कूलों में ऐसे कई मामले सामने आए थे। इनमें से कई मामलों पर तो कार्रवाई हुई है, लेकिन कई मामले दबा दिए गए हैं। बीते कुछ सालों की बात करें तो कांगड़ा व चम्बा जिला में ऐसे मामले सामने आए थे।

कांगड़ा जिला में भी ऐसा ऑडियो आया था जिसे दबा दिया गया। चम्बा के तीसा में भी अध्यापक और छात्रा के प्रेम प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया था। इसके बाद अध्यापक पर कार्रवाई की गई थी।

क्या बोले उच्च शिक्षा निदेशक

उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने बताया कि सभी अध्यापक एक जैसे नहीं होते हैं। अधिकतर अध्यापक अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं, लेकिन जो अध्यापक ऐसे मामलों से बच जाते हैं। वह भविष्य में भी गुरु और शिष्य के रिश्ते को दाव पर लगाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...