पहले नाबालिग लड़की को किया ब्लैकमेल फिर सोशल मीडिया पर डाल दीं अश्लील तस्वीरें व वीडियो

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्लू के बाह्य सिराज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को पहले ब्लैकमेल किया और बाद में उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर डालीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

आरोपी ने अपनी ही आईडी से ये फोटो और वीडियो वायरल किए। पुलिस के अनुसार लड़की ने शिकायत में कहा है कि आरोपी विशु पुत्र ओम प्रकाश निवासी मतला कुल्लू से उसकी जान-पहचान 6 महीने पहले हुई।

फेसबुक पर इनकी आपस में चैटिंग होती रही। जैसे-जैसे इनकी बातचीत बढ़ती गई तो आरोपी ने लड़की के ऊपर पाबंदियां लगानी शुरू कर दीं। वीडियो कॉल पर भी दोनों बातें करते थे।

आरोपी अश्लील फोटो व वीडियो के जरिए भी बात करता था और उसने वार्तालाप के स्क्रीन शॉट्स और रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में रखे। बाद में उसने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

गलत काम करने के लिए भी आरोपी दबाव बनाने लगा, बाद में आरोपी ने लड़की को गलत काम के लिए मजबूर किया और आईडी से फोटो व वीडियो फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपलोड किए।

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और पोक्सो एक्ट की धारा 14 व आईटी एक्ट की धारा 67बी आरोपी के खिलाफ लगाई है।

एसएसपी गुरदेव शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...