कॉलेज छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या

--Advertisement--

Image

शिमला, 31 दिसंबर – नितिश पठानियां

रोहडू उपमंडल में एक कॉलेज छात्रा द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। किराये के कमरे में रह रही छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा ने मानसिक तनाव की वजह से यह कदम उठाया है। बहरहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक छात्रा की पहचान नितिका निवासी पुजारली के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार छात्रा सरस्वती नगर कॉलेज सावड़ा में सेकेंड ईयर में पढ़ती है और किराए के कमरे में अकेली रह रही थी। मानसिक परेशानी के चलते उसने बाजार से चूहों को मारने की दवाई का पैकेट खरीदा और इसका सेवन कर लिया। युवती की तबियत बिगड़ने पर उसे उन्हें सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया था, लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।

डीएसपी रोहडू चमन लाल ने बताया प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मानसिक परेशानी की वजह से युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दी है। इसे लेकर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...