टाइफाइड से जूझ रहे हिमाचल पुलिस के कांस्टेबल का निधन, 4th IRBn जंगलबेरी में थे तैनात

--Advertisement--

Image

शिमला, 31 दिसंबर – नितिश पठानियां

पिछले कुछ समय से टाइफाइड से पीड़ित हिमाचल पुलिस के कांस्टेबल दीक्षित महंत का शुक्रवार को निधन हो गया। 30 साल के महंत के निधन से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

दीक्षित एक बहुत ईमानदार व कुशल पुलिस अधिकारी थे। वह वर्तमान में 4th IRBn जंगलबेरी में तैनात थे। उनके असामयिक निधन से विभाग को बड़ी क्षति हुई है।

कांस्टेबल दीक्षित महंत का जन्म, 20 जुलाई 1992 को जिला कुल्लू के नंगाबाग में हुआ था। 2016 में हिमाचल प्रदेश पुलिस में उन्होंने अपनी सेवाएं देनी आरम्भ की। उन्होंने थाना केलांग में नोडल सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया।

उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया। महंत अपने विनम्र व्यवहार और सहानुभूति के लिए जाने जाते थे। पुलिस में उनके योगदान के लिए उन्हें जिला पुलिस अधीक्षक लाहौल और स्पीति द्वारा कई बार सम्मानित किया गया।

पुलिस अध्यक्ष ने बताया कि “महंत पिछले कुछ दिनों से टाइफाइड से पीड़ित थे। दुर्भाग्य से 30 दिसंबर 2022 को उनका असामयिक देहांत हो गया। पूरा लाहौल स्पीति पुलिस उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है और जनसेवा में उनके महान योगदान को याद करता है। उनकी नेक आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की हिम्मत दें।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...