ऐतिहासिक होगा मुख्यमंत्री का धर्मशाला दौरा: केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला कांगड़ा में पहला दौरा ऐतिहासिक होगा। परिधि गृह धर्मशाला में मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक में शाहपुर विधानसभा के क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जनवरी के पहले हफते में विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में होना तय है और इसी दौरान कांगड़ा की जनता का आभार व्यक्त करने के लिए एक भव्य जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा।

केवल पठानिया ने कहा कि जिला कांगड़ा बड़ी उत्सुकता से मुख्यमंत्री के स्वागत की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंनें कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम और विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागों के साथ एक बैठक रखी गई है।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और वे स्वयं उपस्थित रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...