उग्र हुआ ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, सड़क पर फेंक कर फाड़ीं सीमेंट की बोरियां

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर रहे ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन उग्र हो गया। ट्रक ऑपरेटरों ने रैली के बीच आने वाले सीमेंट के ट्रकों में तोड़फोड़ की और सीमेंट की बोरियां भी सड़क पर फेंक कर फाड़ डालीं। ये ट्रक नालागढ़ और चंडीगढ़ से एसीसी सीमेंट की सप्लाई लेकर आ रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ऑपरेटरों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और अदाणी ग्रुप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ट्रक आपरेटरों ने नालागढ़ और चंडीगढ़ से सीमेंट लेकर आए चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा सप्लाई लेकर आए तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि अदाणी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बरमाणा सीमेंट प्लांट से स्थानीय ट्रक ऑपरेटर ही माल ढुलाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह सारे देश में मनमानी कर रहा है। हिमाचल में ऐसा नहीं चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...