डलहौजी के कालाटॉप, लक्कड़मंडी और डैणकुंड में बर्फबारी, शहर को अभी भी फाहों का इंतजार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पर्यटन नगरी डलहौजी सहित उपमंडल की ऊपरी पहाड़ियां बर्फबारी से गुलजार हो गई हैं। डलहौज़ी के आहला , लक्कड़मंडी , कालाटोप और डैनकुंड में सीजन की पहली बर्फवारी हुई है। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चहरे ख़ुशी से खिल गए हैं और आने वाले दिनों में उन्हें भारी संख्या में पर्यटकों की आमद की उम्मीद बढ़ गई है।

इसके साथ ही बर्फवारी से नववर्ष के स्वागत के लिए डलहौज़ी पहुंचे पर्यटक भी काफी प्रसन्न है। नए साल को अपने-अपने अंदाज से मनाने के लिए पर्यटक डलहौजी पहुंच रहे हैं। इसी वजह से डलहौजी के तमाम होटल पैक होने शुरू हो गए। उम्मीद जताई जा रही है कि 31 दिसंबर के दिन ज्यादा संख्या में पर्यटक डलहौजी नए साल के आगमन पर आ सकते हैं।

इस बार व्हाइट क्रिसमस का ख्वाब लेकर डलहौजी पहुंचे पर्यटकों को मायूस होकर लौटना पड़ा था। लेकिन 31 दिसंबर को मौसम के मिजाज ऐसे ही रहे तो बर्फबारी के बीच पर्यटक नए साल को मनाएंगे।

पड़ोसी राज्यों से यहां आने वाले पर्यटक सीजन की पहली बर्फवारी के बाद लक्कड़मंडी और अहला में जमी बर्फ से खेलने का जम कर लुत्फ उठा सकते हैं। नववर्ष का स्वागत करने के लिए डलहौजी के निजी तथा सरकारी होटल भी सज गए हैं।

हालाँकि डलहौज़ी के निचले क्षेत्रों में मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी है। बीते कल से हो रही बारिश और उपरी पहाड़ियों पर बर्फबारी से समूचा उपमंडल शीतलहर की चपेट में आ गया है ।

उधर जिला अन्य क्षेत्रों के साथ साथ चुराह और जोत में भी बर्फवारी हुई है। जोत में बर्फवारी के चलते मार्ग बाधित हो गया है। जोत में बर्फ गिरने से पहाड़ियों पूरी तरह सफेद हो गई और सड़कों पर भी सफेद चादर बिछ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...